फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल पहले अक्षय-रेखा के अफेयर की उड़ी थी खबर, आकाश अंबानी के रिसेप्शन में टकराए तो जानें क्या हुआ

Mon, 11 Mar 2019 03:43 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ 9 मार्च को शादी की । इसके बाद 10 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन पार्टी दी गई । इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्रिटीज नए जोड़े को बधाई देने के लिए पहुंचे थे ।  
विज्ञापन

2 of 6
rekha
इस पार्टी में अक्षय कुमार ने भी अपनी हाजिरी दर्ज । अक्षय कुमार वैसे तो किसी पार्टी में नहीं जाते हैं । क्योंकि उन्हें जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत है । इसके बावजूद वो अंबानी के बेटे के रिसेप्शन में पत्नी टि्वंकल खन्ना के साथ पहुंचे । 
विज्ञापन

3 of 6
rekha
इस पार्टी में अक्षय सूट में सूट में नजर आए । वहीं टि्वंकल खन्ना शिमरी अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही थीं । अक्षय और टि्वंकल मीडिया को पोज दे रहे थे । तभी वहां रेखा आ गईं । रेखा के आते ही अक्षय ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं । 

4 of 6
rekha
रेखा ऑफ व्हाइट साड़ी पहने थीं । साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। इसके अलावा रेखा ने बालों का बन बनाया और गजरा लगाया । जब रेखा आईं तो अक्षय, रेखा और टि्वंकल तीनों एक-दूसरे से मिले । 
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar
तीनों ने साथ में पोज दिया। इन तीनों का साथ में पोज देना इसलिए मायने रखता है कि 90 के दशक में रेखा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खिलाडि़यों के खिलाड़ी' में काम किया था । फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हो गए थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rekha
मीडिया में दोनों के अफेयर की भी खबरें आई थीं । लेकिन आकाश-श्लोका के रिसेप्शन में तीनों के बीच जैसी केमिस्ट्री दिखी, उससे लगता है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं थी । इतना ही नहीं, अक्षय ने काफी समय तक रेखा से बातचीत भी की । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें