बॉलीवुड के स्टार कपल अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को 18 साल हो चुके हैं । इस मौके पर अक्षय कुमार ने एक शानदार पार्टी रखी। बुधवार की शाम को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में इस पार्टी का आयोजन किया गया । अक्षय और टि्वंकल ने बॉलीवुड से अपने करीबी दोस्तों को इनवाइट किया ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
twinkle khanna
इस मौके पर टि्वंकल ने गोल्डन कलर की मिनि स्कर्ट पहनी और उसके साथ व्हाइट शर्ट कैरी की । वहीं अक्षय ब्लैक टीशर्ट और प्रिंटेड कार्गो पैंट में पत्नी का हाथ थामे नजर आए ।
विज्ञापन
3 of 6
bobby deol
अक्षय और टि्वंकल की इस पार्टी में बॉबी देओल और अनु धवन नजर आए । बॉबी ने फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में वापसी की थी । इसके बाद उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' रिलीज हुई ।
4 of 6
twinkle khanna
तबसे बॉबी देओल को कोई फिल्म नहीं मिली है । एक बार फिर वो काम की तलाश में हैं । अक्षय और टि्वंकल की लव स्टोरी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी ।
विज्ञापन
5 of 6
akshay kumar twinkle khanna
17 जनवरी 2001 को उन्होंने शादी की । शादी के बाद ट्विंकल ने एक्टिंग छोड़ दी । उन्हें लिखना पसंद है और अब तक उनकी 3 किताबें आ चुकी हैं । अक्षय की आगामी मूवी 'केसरी' है ।
इसके अलावा अक्षय 'गुडन्यूज', 'हाउसफुल', 'मिशन मंगल' और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे । अक्षय की 2018 में 3 फिल्में रिलीज हुईं । इनमें 'पैडमैन', 'गोल्ड' और '2.0' शामिल हैं ।