-निर्माताः लायका प्रोडक्शंस
-निर्देशकः एस.शंकर
-सितारेः रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन
रेटिंग **1/2
मनुष्य को मनुष्यता बचाएगी, तकनीक नहीं। निर्देशक शंकर की 2.0 का यही संदेश है। मगर विडंबना यह कि शंकर भूल गए कि सिनेमा को भी कहानी बचाएगी, तकनीक नहीं। आठ साल पहले आई फिल्म रोबोट का यह सीक्वल वीएफएक्स/कंप्यूटर ग्राफिक्स का संजाल है। 150 मिनट की यह फिल्म पहले ही सेकेंड से अपने कृत्रिम करिश्मे से बांधती है परंतु कुछ मिनटों में जादू टूट जाता है। फिल्म चौंकाती है कि दक्षिण भारत के एक छोटे-से शहर में लोगों के हाथों से मोबाइल छिटक कर आसामान में गायब हो रहे हैं। ऐसा देखा ना सुना।