जैसे-जैसे फिल्म 2.0 की रिलीज के दिन करीब आ रहे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। वहीं रिलीज से पहले 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
2.0
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रिलीज से पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। यह फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले इस फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि 2.0 की सबसे ज्यादा एकवांस बुकिंग दक्षिण भारत में हो रही है। खबरों की मानें तो अक्षय और रजनीकांत की इस फिल्म ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्रीज में प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग 120 करोड़ रुपये की कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
2.0
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि 120 करोड़ रुपए तमिल सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोई शक नहीं कि 2.0 धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है। गौरतलब है कि यह हिंदी सिनेमा के बिग बजट फिल्म है। वहीं सलमान खान की फिल्म रेस 3 और हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप हो जाने से दर्शकों को अक्षय की 2.0 से काफी उम्मीदें हैं।
4 of 5
2.0
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। 2.0 में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। पहली बार उन्होंने अपने लुक के साथ ऐसा कोई प्रयोग किया है। खबरों की मानें तो अक्षय कुमार को फिल्म में डरावना लुक बनाने के लिए घंटों की मेहनत लगती थी। कई तकनीकी का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।
अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे। जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है।