फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 2.0 ने रिलीज से पहले ही गाड़े झंडे, कलेक्शन के मामले में बनेगी बॉलीवुड की 'बाहुबली'

Wed, 28 Nov 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : instagram
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 गुरुवार यानी 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही है । दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं । दर्शक और फिल्म की पूरी कास्ट के लिए एक बड़ी खबर ये है कि 2.0 रिलीज से पहले ही हिट हो गई है । 
विज्ञापन

2 of 5
2.0
दरअसल, 2.0 ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं फिल्म ने कमाई में 350 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है । फिल्म ने अभी तक 370 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
2.0
बताया जा रहा है कि फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए ये कमाई की है। ख़बर है कि लाइका प्रोडक्शन्स ने इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे तो वहीं डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगू) 60 करोड़ रुपए में बिके हैं।

4 of 5
2.0
इतना ही नहीं नॉदर्न बेल्ट, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचे गए हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग के बाद इस फिल्म की कमाई कई नए रिकॉर्ड भी बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
2.0 से अक्षय कुमार पहली बार साउथ की फिल्म में नजर आ रहे हैं। वो भी नेगेटिव रोल में। ये फिल्म साल 2010 में आई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर 'रोबोट' की सीक्वल है। फिल्म का बजट भी 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें