फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस करके ट्रोल हुए नोरा-अक्षय, यूजर्स बोले- सामंथा का कोई मुकाबला नहीं

Sun, 05 Mar 2023 01:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही और अक्षय कुमार अभिनेत्री मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी और अपारशक्ति खुराना के साथ द एंटरटेनर्स टूर के लिए अमेरिका में हैं। ये कलाकार अलग-अलग शहरों में लाइव दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हाल ही में अटलांटा में पहले शो में अक्षय और नोरा ने अपने बैक-टू-बैक डांस परफॉर्मेंस दिए। इस बीच दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नोरा और अक्षय को 'पुष्पा' फिल्म के अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के हिट गाने 'ऊं अंटावा' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने उनके लिए हूटिंग की, लेकिन नेटिजन्स ने सामंथा और अल्लू अर्जुन की नकल करने के लिए दोनों को जमकर ट्रोल किया।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अक्षय कुमार को काले और लाल रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है, जबकि नोरा ने सामंथा रुथ प्रभु की तरह लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। डांस करते समय अक्षय ने लुक के साथ साथ अल्लू अर्जुन के स्टाइल को भी कॉपी किया था। गाने पर दोनों ने उत्साह के साथ डांस किया और अल्लू अर्जुन और सामंथा के स्टेप्स को फॉलो करते नजर आए, लेकिन यूजर्स को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी।
 

Animals In Bollywood:  अब ऑनलाइन मिलेगी फिल्मों में पशुओं के उपयोग की अनुमति, बोर्ड ने आसान की प्रक्रिया
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा फतेही की तुलना सामंथा रुथ प्रभु से की और लिखा, 'नोरा के लिए सामंथा को हराना मुश्किल है, वह काफी खराब दिख रही हैं, सब कुछ ओवर हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सामंथा का कोई मुकाबला नहीं, वह जो अभिनय कर सकती हैं, उसे कोई कॉपी नहीं कर सकता।' एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आशा है कि अल्लू अर्जुन और सामंथा उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज नहीं करेंगे।'

Rhea Kapoor: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनिल कपूर बेटी रिया, बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा के साथ यूजर्स ने अक्षय कुमार को भी जमकर ट्रोल किया। कुछ यूजर्स तो उनकी फिल्म 'सेल्फी' के फ्लॉप होने को लेकर भी तंज कसते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय अपने स्टारडम के स्तर को नहीं समझते। वह इस वीडियो में सुपरस्टार नहीं, बल्कि टिकटॉक स्टार लग रहे हैं। शर्मनाक।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्षय कब तक अल्लू अर्जुन की नकल करेंगे?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कृपया अक्षय को रिटायर कर दें। आप ऐसा करने के लिए बहुत बूढ़े हो चुके हैं।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'अक्षय सोच रहे हैं कि फिल्म सेल्फी फ्लॉप हो गई तो कोई नहीं, कॉन्सर्ट से ही पैसा कमा लेता हूं। एक ने लिखा, 'फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी बेशर्मी चालू है।'

Azamgarh Trailer Launch: आजमगढ़ का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, आतंकवादियों को सरहद पार कराते दिखे पंकज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 150 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 2.55 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और राहुल देव जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

Bollywood Actresses: शादीशुदा जिंदगी में प्रताड़ित हुईं ये अभिनेत्रियां, गाली-गलौज के साथ मारपीट तक सही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें