अक्षय और इमरान
- फोटो : Twitter
इस तस्वीर के साथ अक्षय ने करण जौहर को भी टैग किया है और सवाल पूछा है कि क्या उन्होंने सेल्फी गेम खत्म कर दिया है। एक अन्य तस्वीर में दोनों अभिनेता अलग-अलग हाईवे पर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इमरान हाशमी ने भी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नया लुक, नई वाइब, अक्षय कुमार से प्रेरित होकर अपना दिन सेल्फी के साथ शुरू कर रहा हूं।' करण जौहर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'पेश है सेल्फी, जिसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी नजर आएंगे और इसे राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है।