मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपने बर्थडे बैश के बाद काम में व्यस्त हो गए हैं। वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह इस साल दर्शकों के लिए कई बेहतरीन फिल्में लेकर आ रहे हैं। फिलहाल तो करण जौहर अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। तो वहीं उनका प्रोडक्शन डाउस वकील और राजनेता शंकरन नायर की बायोपिक पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि करण जौहर ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।