फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल के घर में रह रही अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, पति से तलाक के बाद फिल्मों में कर रही वापसी

Tue, 10 Apr 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चित्रांगदा सिंह
अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म दे चुकीं चित्रांगदा सिंह लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। संजय दत्त की फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3' और‌ सैफ अली खान की मूवी 'बाजार' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें वो संजय दत्त के साथ दिखी थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Chitrangada Singh
चित्रांगदा ने पति ज्योति रांधवा से तलाक ले लिया है। इन दिनों वो बॉबी देओल के घर में किराए पर रह रही हैं। बॉबी के पिता धर्मेंद्र ने रियल इस्टेट कंपनियों में काफी  इंवेस्टमेंट किया हुआ है और मुंबई में उनके कई सारे फ्लैट्स हैं। जिस घर में चित्रांगदा रह रही हैं वो बॉबी देओल के नाम पर है। 
विज्ञापन

3 of 5
Chitrangada Singh
फिल्मों के अलावा चित्रांगदा एक डांस रियलिटी शो को भी जज कर रही हैं। कुछ दिनों पहले चित्रांगदा ने कहा था, 'मुझे लगता है कि ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ।' राजस्‍थान में जन्‍मीं चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं।

4 of 5
Chitrangada Singh
चित्रांगदा सिंह की शादी गोल्फ प्लेयर ज्योति रांधवा से हुई थी। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और 2014 में इस कपल ने तलाक ले लिया। च‍ित्रांगदा स‍िंह का एक बेटा भी है। चित्रांगदा ने 'सॉरी भाई', 'देसी बॉयज', 'ये साली जिंदगी' और 'गब्बर इज बैक' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chitrangada singh
चित्रांगदा सिंह को बॉलीवुड में 15 साल बीत चुके हैं। बेहतरीन एक्ट्रेस होने के बाद भी चित्रांगदा वो सफलता  हासिल नहीं कर पाईं जो वह पाना चाहती थीं। सैफ के साथ काम करने को लेकर चित्रांगदा ने कहा था कि उनका काम करने का तरीका ब्रिटिश स्टाइल जैसा है। सैफ के अलावा चित्रांगदा ने निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की भी जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें