फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं अक्षय कुमार की ये हीरोइन, अब शेयर की प्रेग्नेंसी की नई तस्वीर

Tue, 02 Apr 2019 02:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amy Jackson and Akshay Kumar - फोटो : twitter
फिल्मों से ज्यादा एमी जैक्सन (Amy Jackson) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एमी शादी से पहले मां बनने वाली है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की।

 
विज्ञापन

2 of 5
amy jackson
इंटरव्यू में एमी जैक्सन ने कहा- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे। मुझे नहीं लगता कि कभी आप परफेक्टली कुछ प्लान कर सकते हो।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
amy jackson - फोटो : instagram
एमी जैक्सन ने आगे कहा- 'हम साथ में खुश हैं। हमारा खूबसूरत घर है और पेरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटेड हैं।' एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है। 

4 of 5
amy jackson - फोटो : instagram
एमी ने प्रेग्नेंसी की खबर पोस्ट शेयर करके दी थी। एमी ने लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amy jackson - फोटो : instagram
आपको बता दें, एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। एमी ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें