फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के बगैर घूमने निकला पूरा परिवार, कैमरा देख बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 24 Feb 2019 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
twinkle khanna with son and daughter - फोटो : yogen shah
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म केसरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था। अक्षय इस वक्त फिल्मों और इवेंट्स की वजह से परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
twinkle khanna with son and daughter - फोटो : yogen shah
अक्षय के बगैर उनकी पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना स्पॉट की गईं। ट्विंकल के साथ उनके दोनों बच्चे आरव और नितारा भी साथ में देखे गए। दोनों मुंबई के एक मार्केट में थे। दूसरे सेलिब्रिटी किड्स की तस्वीरें जहां अक्सर आती रहती हैं वहीं अक्षय अपने दोनों बच्चों को मीडिया से दूर ही रखते हैं। वहीं कैमरे को देख अक्षय कुमार के बेटे आरव शरमाते हुए दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna with son and daughter - फोटो : social media
फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय अक्सर अपने परिवार के साथ घूमने विदेश जाते हैं। सोशल मीडिया पर ट्विंकल और अक्षय अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें कि हर तीन महीने के बाद अक्षय छुट्टियां मनाने विदेश जाते हैं।

4 of 5
aarav - फोटो : yogen shah
स्पॉट की गई तस्वीरों में ट्विंकल खन्ना ने मरून कलर की शर्ट और जींस पहनी थी तो वहीं उनके दोनों बच्चे भी कूल अंदाज में दिखे। आरव को जब भी कैमरे पर अब तक देखा गया है वो बहुत शर्मीले हैं। यहां भी वो इसी अंदाज में दिखे और कैमरे पर कोई पोज नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twinkle khanna with son and daughter - फोटो : yogen shah
अक्षय कुमार भले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी हो लेकिन उनके घर में असली खिलाड़ी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ही हैं। ट्विंकल अक्सर अक्षय की किसी न किसी बात पर क्लास लगा देती हैं। हाल ही ट्विंकल अपने ट्विटर पर अक्षय की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि अक्षय ने उन्हें 'महापकाऊ' बताया है। दरअसल ट्विंकल ने अक्षय से एक इंग्लिश वर्ड का मतलब पूछा था। इस शब्द का मीनिंग अक्षय नहीं बता पाए। जब ट्विंकल ने उन्हें इस शब्द का मतलब समझाने की कोशिश की तो अक्षय ने उन्हें महापकाऊ कह दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें