फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के बाद भी इन स्टार्स की नहीं हो पाई शादी, सलमान की शादी के तो छप गए थे कार्ड्स

Sat, 16 Mar 2019 06:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman Khan, Sangeeta Bijlani - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हुई जिनको दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये रिश्ते रील पर जितने अच्छे नजर आते थे उतने अच्छे ही ये रियल लाइफ में थे। इन स्टार्स ने अपने प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन किन्हीं वजहों के चलते ये मजबूत रिश्ते भी टूट गए। हम बता रहे हैं वो 6 जोड़ियां जो लाख कोशिशों के बावजूद एक-दूसरे के नहीं हो पाए...
विज्ञापन

2 of 7
bollywood flashback akshay kumar rekha raveena tandon
अक्षय कुमार और रवीना टंडन

एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफेयर सुर्खियों में था, लेकिन रेखा के साथ लिंकअप की वजह से अक्षय का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अक्षय और शिल्पा शेट्टी का अफेयर खूब चर्चा में रहा। इसी दौरान एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि अक्षय की उनसे और दो लड़कियों से भी सगाई की हुई थी। हालांकि बाद में रवीना और अक्षय ने अपना अलग जीवनसाथी चुन लिया।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

अभिषेक और करिश्मा की तो सगाई भी हो चुकी थी लेकिन किसी बात को लेकर दोनों परिवार की आपस में नहीं बनी और ये रिश्ता टूट गया। इस रिश्ते के टूटने के बाद अभिषेक बुरी तरह टूट चुके थे और करिश्मा ने आगे बढ़ते हुए उसी साल संजय कपूर से शादी कर ली थी।

4 of 7
Salman and Sangeeta
संगीता बिजलानी और सलमान खान

संगीता बिजलानी और सलमान खान का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कहा तो यहां तक जाता है कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इसी बीच पूरे इंवेट पर पानी फिर गया था। सलमान खान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आ गई थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। और बाद में क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 7
Upen Patel Karishma Tanna
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में प्रतियोगियों के तौर पर शामिल हुए थे। यहां दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा। शो से निकलने के बाद दोनों का प्यार बरकरार रहा। इसके बाद दोनों ने एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच झगड़े की खबर आने लगीं और फिर इनके प्यार का अंत हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
Vivek Oberoi, Gurpreet Gill - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

ऐश्वर्या राय, सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच की अनबन तो हर किसी को अच्छी तरह से पता है। लेकिन विवेक का नाम गुरप्रीत गिल से भी जुड़ा था। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। लेकिन इस जोड़े का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। विवेक ओबेरॉय 2010 से प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sajid Khan, Gauahar Khan - फोटो : social media
साजिद खान और गौहर खान

फिल्म-निर्माता साजिद खान और मॉडल-अभिनेत्री गौहर खान 2003 में एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। एक साजिद खान ने गौहर का नाम लिए बिना बताया था कि साल 2003 में उनकी सगाई एक ऐसी लड़की से हुई थी जो एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने कहा कि उस समय मैं बुरा इंसान भी नहीं था, मैंने उनके साथ कोई धोखा नहीं किया था। मुझे लगता है कि वो मुझसे बोर हो गई थीं। इस रिश्ते के टूटने के बाद साजिश ने अब तक शादी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें