होली का त्यौहार हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान अपने घर पर तैयार करते हैं और खूब जश्न मनाते हैं। लेकिन कोरोना काल के कारण पिछले साल की तरह इस बार भी लोग भरपूर मस्ती वाली होली नहीं मना पा रहे हैं। इस वजह से सभी लोग अपने घरों में ही इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। पकवान और होली की बात आती है तो बिहार का जिक्र जरूर होता है। यहां के व्यंजन और होली की अलग ही पहचान है और इसमें तड़का लगाते हैं यहां के भोजपुरी सेलेब्स, जिनका निराला अंदाज सोशल मीडिया पर छा जाता है।