फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Actress: अक्षरा सिंह से पहले इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के वायरल हुए थे MMS, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Mon, 19 Sep 2022 02:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा की मशूहर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आए एक एमएमएस के बाद से ही अक्षरा लगातार सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Bhojpuri Actress - फोटो : Social media

भोजपुरी सिनेमा की मशूहर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आए एक एमएमएस के बाद से ही अक्षरा लगातार सुर्खियों में हैं। वायरल हुए इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रही लड़की अक्षरा सिंह हैं। हालांकि, इस वीडियो पर प्रतिक्रिया अभिनेत्री ने इसे फेक बताया था। अक्षरा सिंह पहली ऐसी भोजपुरी अभिनेत्री नहीं हैं, जो एमएमएस को लेकर सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस अपने कथित वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी भी कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में-

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पी राज 

मशूहर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज कुछ समय पहले एक एमएमएस को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। वीडियो के सामने आने के बाद शिल्पी ने लोगों से अपील भी की थी कि वह इसे डिलीट कर दें और आगे शेयर ना करें। हालांकि, वीडियो सही या फेक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका पंडित - फोटो : Social media

प्रियंका पंडित 

भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वह भी अपने कथित वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया था। बाद में इस मामले में एक्ट्रेस लंबे समय तक सुर्खियों में बनी हुई थीं।

4 of 6
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

संभावना सेठ 

भोजुपरी अभिनेत्री संभावना सेठ टीवी जगत की भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी संभावना भी एमएमएस कांड का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, एक्ट्रेस एक निजी वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था, जिसमें वह राजा चौधरी को किस करती नजर आ रही थीं।

 

विज्ञापन

5 of 6
पूनम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम दुबे 

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और मशूहर एक्ट्रेस पूनम दुबे भी वायरल एमएमएस को लेकर चर्चा में रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की पूनम दुबे है। हालांकि,अभिनेत्री इस दावे को खारिज करते हुए वीडियो को फेक बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्रिशाकर मधु - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशाकर मधु 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इंटरनेट पर सामने आए उनके एमएमएस ने सभी को हैरान कर दिया था। वायरल हुए एक वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड संग नजर आ रही थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें