टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड का रुख करने वाले हैंडसम हंक गौतम रोडे अगले साल शादी कर लेंगे। उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा किया। गौतम की फिल्म 'अक्सर 2' शुक्रवार से सिनेमाघरों में आ रही है। आगे जानें, किससे शादी करेगा ये स्मार्ट एक्टर...
विज्ञापन
2 of 5
गौतम रोडे
गौतम रोडे अब पूरे 41 साल के हो चुके हैं, पर उनका चार्म लड़कियों में बना हुआ है। गौतम रोडे को इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में गिना जाता है, पर अब वो 'रेडी टू मिंगल' हैं। जानें, शादी को लेकर गौतम ने क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
3 of 5
अक्सर 2
गौतम रोडे ने 'अक्सर 2' के प्रोमोशनस इंटरव्यू में कहा है कि वो अगले साल शादी करेंगे। पर किसके साथ करेंगे, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम ने कहा कि वो जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो शादी कर लेनी चाहिए, वर्ना गाड़ी छूट जाएगी।
4 of 5
पंखुड़ी अवस्थी
- फोटो : Twitter
माना जा रहा है कि गौतम रोडे 'सूर्यपुत्र कर्ण' में उनकी को-स्टार रही पंखुड़ी अवस्थी को डेट कर रहे हैं। आगे जानें, 'अक्सर 2' के बारे में...
गौतम रोडे की अगली फिल्म 'अक्सर 2' है। इस फिल्म में जरीन खान भी लीड रोल में हैं। अगले सप्ताह रिलीज हो रही इस फिल्म को 'जूली 2' और 'तू है मेरा संडे' से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।