साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नागार्जुन ने साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। बॉलीवुड में उनकी फिल्में ज्यादा सफल नहीं रहीं, लेकिन लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। नागार्जुन एक शानदार अभिनेता होने के साथ फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी हैं। वहीं, वह जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं, उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी बटोरी हैं। आज यानी 29 अगस्त को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।