चांदनी चौक टू चाइना में दीपिका पादुकोण, द्रोण और डॉन सीरीज की फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा, गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित से लेकर मर्दानी में रानी मुखर्जी तथा हाल में श्रद्धा कपूर ने बागी में ऐक्शन हीरोइन की इमेज बनाने की कोशिश की। मगर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं कि इनमें से कोई भी ऐक्शन हीरोइन के रूप में पहचान नहीं बना सकी। अगली कोशिश सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी का पंच ठीक निशाने पर नहीं लगा!
2 of 6
बीते दो साल में बुलेट राजा, आर राजकुमार, एक्शन जैक्सन और तेवर जैसी फ्लॉप फिल्मों के संकट से जूझ रहीं सोनाक्षी की अकीरा रिलीज के लिए तैयार है। मगर फिल्म अभी तक फिल्म ट्रेड में सुर्खियां नहीं बटोर पा रही है।
विज्ञापन
सोनाक्षी का पंच ठीक निशाने पर नहीं लगा!
3 of 6
अकीरा में सोनाक्षी ऐक्शन गर्ल बनी हैं। परंतु उनका यह रूप हलचल नहीं पैदा कर पा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद बीते शुक्रवार को निर्माताओं ने यूट्यूब पर फिल्म का वीडियो अपलोड किया, मेकिंग ऑफ अकीराः द अकीरा पंच। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से सोनाक्षी ने फिल्म में पंच और किक लगाए हैं।
सोनाक्षी का पंच ठीक निशाने पर नहीं लगा!
4 of 6
मगर फिल्मी सितारों के एक-एक वीडियो को जहां दिन भर में ही लाखों हिट या व्यू मिल जाते हैं वहीं सोनाक्षी के इस एक मिनट तीन सेकेंड को वीडियो को चार दिन में बमुश्किल 15 हजार लोगों ने भी नहीं देखा। इससे पता चलता है कि फिल्म के प्रति लोगों की कितनी दिलचस्पी है।
विज्ञापन
सोनाक्षी का पंच ठीक निशाने पर नहीं लगा!
5 of 6
वीडियो के अंत में सोनाक्षी दर्शकों से कह रही हैं कि मैं किसी न किसी स्तर पर हमेशा कुछ ऐसा करना चाहती थी। परंतु जिस तरह से दर्शकों ने वीडियो को रेस्पॉन्स दिया है, उसे देखते हुए यह कहना कठिन है कि वह अपने फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले को खत्म कर सकेंगी।