कुछ दिन पहले फिल्म 'पाकीजा' की एक्ट्रेस गीता कपूर को लेकर खबर आई थी कि उनका बेटा राजा उन्हें हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गया है। गीता कपूर गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। डॉक्टर ने जब उनके बेटे को फोन कर मां को ले जाने को कहा तो उसने ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
'पाकीजा' एक्ट्रेस को नहीं लेने आया बेटा, अब ओल्ड एज होम में रहने को हुईं मजबूर
2 of 6
गीता कपूर
गीता का इलाज करने में हॉस्पिटल का बिल करीब 1 लाख रुपए हो चुका था। जिसे चुकाने वाला कोई नहीं था। जब ये खबर मीडिया में आई तो फिल्म मेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने उनकी मदद की। सारे बिल चुकाकर उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
'पाकीजा' एक्ट्रेस को नहीं लेने आया बेटा, अब ओल्ड एज होम में रहने को हुईं मजबूर
3 of 6
गीता कपूर
अब खबर आ रही है कि गीता कपूर को ओल्ड एज होम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। गीता की तबीयत में अब सुधार है। लेकिन उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तौरानी और पंडित चाहते हैं कि उन्हें ओल्ड एज होम भेज दिया जाए।
Thank U @DevenBhartiIPS ji @MumbaiPolice for standing by us and agreeing to give an NOC to shift actress #GeetaKapoor to a old age home.🙏 pic.twitter.com/ajeBazqBJh
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 30, 2017
'पाकीजा' एक्ट्रेस को नहीं लेने आया बेटा, अब ओल्ड एज होम में रहने को हुईं मजबूर
4 of 6
गीता कपूर
लेकिन हॉस्पिटल उन्हें तब तक नहीं भेज सकता जब तक उनका बेटा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट पर साइन ना कर दे। गीता ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
'पाकीजा' एक्ट्रेस को नहीं लेने आया बेटा, अब ओल्ड एज होम में रहने को हुईं मजबूर
5 of 6
गीता कपूर
गीता के लिए खुद पुलिस ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है। अब वो आसानी से ओल्ड एज होम में जा सकती हैं। वहीं राजा की अभी तक कोई खबर नहीं है। राजा पेशे से कोरियोग्राफर है।
'पाकीजा' एक्ट्रेस को नहीं लेने आया बेटा, अब ओल्ड एज होम में रहने को हुईं मजबूर
6 of 6
गीता कपूर
बता दें कि गीता किसी ओल्ड एज होम में नहीं जाना चाहती थीं। लेकिन अब वो वहां रहने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि गीता का बेटा उन्हें कमरे में बंद रखता और पीटता था। इतना ही नहीं वो गीता को चार दिन में एक बार खाना देता था। गीता की बेटी ने भी फोन उठाना बंद कर दिया था।