फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी परिवार की होने वाली बहू का बॉलीवुड प्रेम आया सामने, जानें फेवरेट हीरो-हीरोइन कौन?

Sun, 25 Mar 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mukesh ambani
देश के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की जल्द ही शादी होने वाली है। सूत्रों की मानें तो आकाश अंबानी इस साल के अंत में हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी कर सकते हैं। वैसे तो दोनों ही परिवारों ने शादी की इन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं आकाश अंबानी की दुल्हन के बारे में कुछ अनजानी बातें...
विज्ञापन

2 of 5
mukesh ambani
श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। इतना ही नहीं वह नीरव मोदी के रिश्तेदार भी हैं। डायमंड किंग रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे हैं जिनमें श्लोका सबसे छोटी हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया था। यहां से उन्होनें मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani
वैसे तो श्लोका ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर रहती हैं लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड फिल्में देखना उनका शौक है। वह दीपिका पादुकोण की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें अपना आइडल समझती हैं। 

4 of 5
mukesh ambani
श्लोका ने इंटरव्यू में बताया था कि वह दीपिका पादुकोण जैसा ही दिखना चाहती हैं। उन्हें दीपिका का फैशन सेंस काफी पसंद है। श्लोका खुद दीपिका का स्टाइल कैरी करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उन्हें टॉम क्रूज भी बहुत पसंद हैं। वह उनके फेवरेट एक्टर हैं। वह टॉम क्रूज की हर फिल्म देखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani
श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री भी हासिल की थी। जिसके बाद साल 2014 से श्लोका मेहता ने रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं।  श्लोका की कनेक्टफॉर संस्था तमाम एनजीओ की मदद के लिए काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें