मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी सुर्खियों में बनी हुई है । शनिवार यानी 9 मार्च को आकाश ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए । शादी की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । पूरी शादी में नीता अंबानी अपनी ड्रेस, ज्वैलरी और खूबसूरती को लेकर छाई रहीं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
nita ambani
बहू को घर लाने की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी। नीता ने बेटे की बारात में शाहरुख खान, ऐश्वर्या और करण जौहर के साथ खूब डांस किया । बेटे की शादी में नीता ने रेड कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना ।
विज्ञापन
3 of 6
nita ambani
इसके साथ ग्रीन कलर की ज्वैलरी कैरी की । नीता इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । नीता की इस ड्रेस में मां का प्यार साफ दिखाई दिया । दरअसल, उनके लहंगे के ब्लाउज पर उन्होंने आकश और श्लोका का नाम लिखवाया हुआ था ।
4 of 6
Nita Ambani
- फोटो : instagram
इसके अलावा ब्लाउज के बैक में 'शुभारंभ' भी लिखा दिखा । इतना ही नहीं मुकेश अंबानी ने भी नीता के लहंगे से मैच करती हुई शेरवानी पहनी । कलर कॉम्बिनेशन और एंब्रॉयडरी एक जैसी थी । ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है ।
विज्ञापन
5 of 6
Akash Nita Ambani
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इससे पहले बेटी ईशा की शादी में भी नीता ने ऐसा ही कुछ किया था । दरअसल, ईशा ने फरों के वक्त अपनी मां की 35 साल पुरानी चुनरी ओढ़ी थी । बता दें कि आकाश के बरात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी।
चलते-फिरते स्टेज पर खड़े होकर मीका गा रहे थे और सभी मेहमान झूम रहे थे । कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। इस रॉयल वेडिंग में पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, रतन टाटा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे सेलेब पहुंचे।