आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी का पूरा फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। 11 मार्च को अंबानी परिवार की ओर से एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल और बिजनेस की दुनिया के तमाम दिग्गज पहुंचेंगे। 8 मार्च को अंबानी परिवार ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्ल्स लाइक यू बैंड, मरुन 5 ने परफॉर्म किया। वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। बैंगनी रंग के इस थीम में चारों ओर फूलों और लाइट्स से सजाया गया है।