रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई के बारे में तो आप सभी जानते हैं। 25 मार्च को गोवा में प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद बीती शाम मुंबई में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 6
आकाश और श्लोका
इस वीडियो में स्टेज पर आकाश और श्लोका के साथ करण जौहर और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। पहले चारों ने साथ में मीडिया फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। इसके बाद वीडियो में शाहरुख श्लोका को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
akash and shloka
यह पार्टी मुकेश अंबानी के एंटिला में रखी गई थी। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर और किरण राव जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने पार्टी में पहुंचकर आकाश और श्लोका को बधाई दी।
4 of 6
akash and shloka
खबरों की मानें तो आकाश और श्लोका इस साल दिसंबर के महीने में शादी रचा सकते हैं। सगाई के एक दिन बाद श्लोका और आकाश अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 6
akash and shloka
डायमंड किंग रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे हैं। इनमें श्लोका सबसे छोटी हैं यानी तीसरे नंबर की हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया।
यहां से श्लोका ने मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। जिसके बाद साल 2014 से श्लोका मेहता ने रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं।