एक बार फिर अंबानी परिवार में शादी की शुभ घड़ी आ गई है। आने वाली 9 मार्च को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की बरात चढ़ेगी। रसैल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ आकाश सात फेरे लेंगे। कई दिन पहले ही दोनों परिवरों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अंबानी और मेहता परिवार इस शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। आकाश और श्लोका का रिश्ता वैसे तो ऑफिशियल तौर पर 9 मार्च को जुड़ेगा लेकिन इस रिश्ते की नींव तो बहुत साल पहले ही पड़ गई थी।
कैसे शुरु हुई आकाश और श्लोका की लव स्टोरी...
विज्ञापन
2 of 8
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। आकाश और श्लोका मुलाकात बचपन में हुई थी और ये कहना गलत नहीं होगा कि उसी समय दोनों एक दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे।
विज्ञापन
3 of 8
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकाश और श्लोका की पढ़ाई एक ही स्कूल से हुई। दोनों धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। स्कूल में दोनों की खूब अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते थे।
4 of 8
श्लोका मेहता
- फोटो : social media
साल 2009 में दोनों ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। आकाश और श्लोका 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद से एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बस यहीं से ये तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
akaash and shloka
- फोटो : aajtak
इसके बाद वो वक्त भी आया कि जब दोनों को मुंबई छोड़ एक दूसरे से जुदा होना पड़ा। श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गईं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई करने चले गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
श्लोका मेहता
- फोटो : social media
इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं।
विज्ञापन
7 of 8
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : instagram
आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। रिलाइंस के कई प्रोजेक्ट्स में आकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारत लौटने के बाद दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया।
पिछले साल मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था, जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।