आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के पवित्र बंधन में बंधे । शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । बरात और सेलेबिट्रीज की ग्रांड एंट्री के वीडियो तो आपने देखे होंगे । अब शादी की रस्मों के वीडियो भी आ गए हैं। इन वीडियो में शादी की एक-एक रस्म को दिखाया जा रहा है ।
विज्ञापन
2 of 6
akash ambani
आकाश और श्लोका की एंट्री, जयमाल, सिंदूर, गठबंधन और फेरों तक की क्लिप आ गई है । वीडियो देख आपको पता चल जाएगा कि ये शादी कितनी रॉयल थी। हर एक रस्म के समय बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा है ।
विज्ञापन
3 of 6
mona mehta
सलमान खान, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और गौरी खान हाथ में चांदी की घंटी लिए हैं । रस्म के समय सभी मेहमान घंटी बजाते हैं । सबसे पहले दुल्हन की एंट्री होती है तो श्लोका की मां मोना मेहता बेटी को देख रोने लगती हैं ।
4 of 6
shloka mehta
दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं । इसके बाद आकाश ने श्लोका की मांग में सिंदूर भरा । साथ ही मंगलसूत्र पहनाया । बहन ईशा ने अपने भाई-भाभी का गठबंधन किया ।
विज्ञापन
5 of 6
nita ambani
फेरों के समय श्लोका के पिता रसेल मेहता और उनकी बड़ी बेटी की आंखों में आंसू आ गए। फेरों के बाद आकाश-श्लोका ने एक-दूसरे को सात वचन दिए। इसके बाद पूरे अंबानी परिवर ने नई बहू और बेटे को तिलक लगाकर उनकी नजर उतारी।
इन रस्मों के दौरान नीता अंबानी काफी भावुक दिखीं । वो बार-बार अपनी बहू और बेटे के माथे को चूम उनकी नजर उतार रही थीं । देश-विदेश से आए सेलेब्रिटीज भी इमोशनल नजर आए । इन वीडियो को देख निश्चित ही कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाएगा ।