फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से पहले ईशा अंबानी ने उतारी भाभी की नजर, रॉयल लुक में दिखे आकाश और श्लोका

Fri, 29 Jun 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आकाश अंबानी
देश के सबसे अमीर खानदान के बेटे आकाश अंबानी ने हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से पिछली शाम यानी गुरुवार को सगाई कर ली । सगाई का फंक्शन अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ था । 
विज्ञापन

2 of 7
आकाश अंबानी
पार्टी में देश के बिजनेस टाइकून के अलावा पूरा बी-टाउन भी नजर आया । आकाश और उनकी होने वाली दुल्हन श्लोका रॉयल लुक में नजर आए । आकाश ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी हुई थी । वहीं श्लोका पिंक कलर के लहंगा और कुंदन का हार कैरी किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
आकाश अंबानी
बेटे की सगाई में पूरा अंबानी परिवार झूम रहा था । ईशा अंबानी ने भी श्लोका की ही तरह पिंक कलर का लहंगा पहना । घर में प्रवेश से पहले ईशा ने अपने भाई और भाभी की कलश से नजर उतारी ।
 
 

4 of 7
नीता अंबानी
सगाई के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं । आकाश की मां यानी नीता अंबानी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं । पिछली बार ईशा की सगाई में उन्होंने डांस किया था । ऐसे में बेटे की सगाई कैसे छूटती ।
 
विज्ञापन

5 of 7
नीता अंबानी
नीता ने यहां भी 'हे शुभारंभ' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली । नीता का क्लासिकल डांस देख हर कोई हैरान था । इतना ही नहीं ईशा ने भी भाई की सगाई की खुशी में 'घूमर' गाने पर डांस किया । 
 
 
विज्ञापन

6 of 7
आकाश अंबानी
सगाई के बाद आकाश और श्लोका ने केक भी कट किया । केक की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । ऐसा रॉयल केक शायद आपने पहले नहीं देखा होगा । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Priyanka Chopra Nick Jonas
बता दें कि पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, शाहरुख खान, गौरी खान, सचिन तेंदुलर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और करण जौहर शामिल हुए ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें