आज यानी 30 जून को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई है । सगाई का फंक्शन अंबानी परिवार के घर एंटीलिया से होगा । यह साल की सबसे बड़ी सगाई होगी । अंबानी परिवार ने बेटे की सगाई के जश्न के लिए जबरदस्त तैयारियां की हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अंबानी
पूरा घर पिंक और व्हाइट कलर के फूलों से सज गया है । जश्न की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी । इससे पहले सोशल मीडिया पर वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं । जिसे 'दुल्हनिया' नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है ।
विज्ञापन
3 of 6
अंबानी
'दुल्हनिया' एक वेडिंग प्लानर है और शायद इन्होंने ही अंबानी परिवार का घर सजाया है । तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लग जाएगा कि पार्टी कितनी आलीशान होने वाली है ।
4 of 6
अंबानी
खबरों की मानें तो इस समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, बादशाह शाहरुख खान समेत फिल्म और रातनीति जगत की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। इससे पहले हुई आकाश की प्री इंगेजमेंट पार्टी में भी शाहरुख खान समेत प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहुंची थीं ।
विज्ञापन
5 of 6
अंबानी
प्री इंगेजमेंट पार्टी में नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा ने डांस भी किया था । नीता फिल्म 'काई पो छे' के गीत 'शुभारंभ' पर डांस करती दिखी थीं वहीं ईशा ने 'पद्मावत' के गाने 'घूमर' पर ठुमके लगाए थे। इसके अलावा श्लोका का भी एक डांस वीडियो सामने आया है ।
इसमें श्लोका भी 'पद्मावत' के गाने 'चिंगा गपोड़ी' गाने पर डांस करती दिख रही हैं । बता दें कि श्लोका और आकाश अंबानी स्कूल के समय से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने एक साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है। श्लोका मेहता रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं।