24 मार्च को गोवा में शानदार तरीके से मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ सगाई कर ली है। इस मौके पर अंबानी के घर कई सेलिब्रिटी का तंता लगा हुआ था। खबर है कि अब आकाश और श्लोका की सगाई का केक सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
आकाश और श्लोका की की सगाई का आयोजन अंबानी के घर एंटीला में किया गया। इस मौके पर शाहरुख खान, कटरीना कैफ, एश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर और किरण राव जैसे बड़े सेलिब्रिटीज ने पार्टी में पहुंचकर आकाश और श्लोका को बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
इस बीच अब आकाश और श्लोका की सगाई का केक समाने आया है। इस केक को मुंबई के डेली पाटिसेरी से मंगाया गया था। इस शानदार और खूबसूरत केक को बंटी महाजन ने डिजाइन किया है। इस बात की जानकारी खुद डेली पाटिसेरी ने केक की फोटो शेयर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करके दी है।
4 of 5
बात करें आकाश और श्लोका की सागई के केक कि तो यह गुलाबी और सफेद फूलों से भरा हुआ केक है। केक के ऊपर आकाश और श्लोका का नाम भी लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर आते ही यह केक काफी वायरल हो रहा है।
खबरों की मानें तो आकाश और श्लोका इस साल दिसंबर के महीने में शादी रचा सकते हैं। सगाई के एक दिन बाद श्लोका और आकाश अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। बता दें कि आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़ाई की है।