फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी की पहली तस्वीरें आईं सामने, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

Mon, 25 Feb 2019 05:43 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mukesh ambani
ईशा अंबानी की शादी के बाद अब अंबानी परिवार अपने बेटे आकाश की शादी की तैयारियों में जुट गए है । आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले स्विट्जरलैंड में बैचलर पार्टी रखी गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
akash ambani
इस ग्रैंड पार्टी के लिए करीब 500 मेहमानों को इनवाइट किया गया है । इसमें फिल्म स्टार्स से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन तक शामिल हो सकते हैं । इस पार्टी में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
akash ambani bachelor
खबरों की मानें तो अंबानी फैमिली ने अपने मेहमानों के लिए 2 एयरक्राफ्ट का इंतजाम किया है। स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज (St Moritz) में प्री वेडिंग पार्टी आयोजित की गई है। सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस (badrutt palace) में इस पार्टी का आयोजन किया गया है।

4 of 6
akash ambani
स्विट्जरलैंड के इस आलीशान होटल में तैयारियों की तस्वीरें सामने आ गई हैं । साथ ही 25 फरवरी को होने वाली इस ग्रैंड पार्टी की डिटेल्स लीक हुई हैं ।  झील किनारे स्थित इस होटल के खर्चे की बात करें तो एक कमरे में ठहरने का खर्च कम से कम 98,500 रुपए है।  
विज्ञापन

5 of 6
akash ambani
वहीं सबसे महंगे सुइट का खर्च 3,08,939 रुपए है। रविवार को शाम 5.30 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक ये पार्टी चलेगी। पार्टी में इंडियन म्यूजिक परफॉर्मेंस होगी। लंदन की एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने इस पार्टी का पूरा जिम्मा उठाया है। आकाश की शादी से पहले संगीत सेरेमनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akash ambani, shloka mehta - फोटो : social media
8 मार्च को होने वाले इस संगीत में अमेरिकन पॉप रॉक बैंड 'मरून 5' परफॉर्म करेगा। इससे पहले अंबानी फैमिली के मुंबई स्थित घर पर गरबा नाइट हुई थी। इसमें फाल्गुनी पाठक ने परफॉर्म किया था। गरबा नाइट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें