फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी के हाथों में हाथ डाले दिखीं श्लोका मेहता, कैमरे को देख यूं दिया रिएक्शन

Sun, 22 Dec 2019 03:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आकाश अंबानी, श्लोका मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। आकाश ने श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए। इस कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे जो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बने रहे। अब एक बार फिर आकाश और श्लोका एक साथ स्पॉट हुए जहां दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
आकाश अंबानी, श्लोका मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन हुआ। जहां कई स्टार किड्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी। ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इसी फंक्शन के दौरान आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
आकाश अंबानी, श्लोका मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
श्लोका अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर वो ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आती हैं। श्लोका ने इस दौरान सफेद रंग का फ्लेयरड टॉप और ब्लैक डेनिम पहना। आकाश की बात करें तो उन्होंने कैजुअल चेक शर्ट के साथ जींस कैरी की। दोनों हाथ पकड़कर स्कूल से बाहर निकलते दिखे और कार में बैठ गए।

4 of 5
Shloka and Aakash Ambani - फोटो : instagram
इससे पहले दिवाली पार्टी में श्लोका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अंबानी खानदान ने दिवाली से पहले पार्टी दी थी जिसमें श्लोका और आकाश अंबानी एक साथ नजर आए थे। आकाश और श्लोका की शादी इसी साल नौ मार्च को हुई थी। शादी के लिए शाही इंतजाम किए गए थे। श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
श्लोका की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। 

लड़ाई के दो साल बाद एक साथ फोटो खिंचवाते दिखे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर, सलमान ने यूं कराई दोस्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें