फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी से अभिनेता बने थे एके हंगल, फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम

Wed, 26 Aug 2020 04:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एके हंगल - फोटो : Social Media
शंभू काका, रामू काका, नाना, पिता, नेता, स्कूल मास्टर, रिटायर्ड जज, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, पंडित, संत, कर्नल, पुजारी, दीवान और प्रिंसिपल सहित कई अन्य छोटी मगर अहम भूमिकाओं को याद कर एक ही अभिनेता का नाम याद आता है, ये अभिनेता हैं एके हंगल। एके हंगल एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में फिल्मों में काम किया और अपनी अगल छवि बनाई। 26 अगस्त को एके हंगल की पुण्यतिथि है। ऐसे में आपको बताते हैं उनके फिल्मी सफर के बारे में ,साथ ही साथ फिल्मों से पहले वो क्या किया करते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
एके हंगल - फोटो : Social Media
एके हंगल का जन्म पंजाब के सियालकोट में 1 फरवरी 1914 को हुआ था। उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। हंगल एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने 50 साल की उम्र के बाद सिनेमा जगत में एंट्री की थी। इसलिए उन्हें केवल उम्रदराज व्यक्ति के किरदार ही मिला करते थे। हंगल ने अपना बचपन और जवानी पेशावर में बिताई थी। सिनेमा में आने से पहले उन्होंने कई अलग-अलग तरह के काम किए थे। जिनमें से एक टेलरिंग भी था।
विज्ञापन

3 of 5
एके हंगल - फोटो : Social Media
इस बारे में खुद हंगल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। हंगल से एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया था कि आपने बढ़ी उम्र में फिल्मों में कदम रखा है, इससे पहले आप क्या काम किया करते थे? इस सवाल के जवाब में हंगल ने बताया था, 'फिल्मों में आने से पहले थियेटर तो खैर करता ही था। लेकिन मेरा पेशा टेलरिंग था। वैसे मेरे बाप दादा तो अंग्रेजों के मातहत थे। कुछ अफसर थे। लेकिन मैं चूंकि एंटी इम्पीरियल स्ट्रगल में लगा हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ था तो मैं अंग्रेजों की नौकरी नहीं करना चाहता था। इसके अलावा मैं भी कपड़े पहनने का शौकीन था, तो टेलरिंग का काम शुरू कर दिया।'

4 of 5
एके हंगल
एके हंगल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, लेकिन किस्मत का कुछ ऐसा साथ मिला कि वो फिल्मों में आ गए। उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए जिनके लिए हंगल को हमेशा याद किया जाएगा। 40 साल के करियर में एके हंगल ने करीब 225 फिल्मों में काम किया। उनकी एक भी फिल्म ऐसी नहीं है जिसमें हंगल ने अपनी छाप ना छोड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ak hangal
हिंदी सिनेमा के इतिहास में एके हंगल और उनका योगदान हमेशा दर्ज रहेगा, लेकिन एक वक्त था जब उसी इंडस्ट्री ने हंगल  का साथ छोड़ दिया जब वो आर्थिक रूप से कमजोर हो गए थे। एक वक्त पर उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पास दवाइयों और मेडिकल बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और करण जौहर जैसी कई हस्तियों ने एके हंगल की आर्थिक रूप से मदद की थी।

पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने पारंपरिक अंदाज में की महालक्ष्मी पूजा, कहा- 'भगवान हमारे साथ है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें