फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकप्रियता में शाहरुख खान को भी टक्कर देते हैं साउथ के अजित कुमार, एक्टर के अलावा पायलट भी हैं

Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अजित कुमार - फोटो : Social media
साउथ के सुपरस्टार और तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अजित कुमार का आज 50वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1 मई 1971 को हैदराबाद के सिंकदराबाद में हुआ था। अभिनेता के पिता तमिल हैं तो वहीं उनकी मां बंगाली। अजित ने अपने फिल्मों में कई जबरदस्त किरदार निभाए हैं। साउथ में थाला अजित की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनकी पिक्चर रिलीज होते ही तमाम दक्षिण भारतीय थियेटर खचमखच भीड़ से भर जाते हैं। आज हम इस सुपरस्टार के स्टारडम और अन्य पहलुओं को जानेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
अजित कुमार - फोटो : Social media
अजित कुमार को साउथ में लोग प्यार से थाला अजित बुुलाते हैं, जिसका मतलब होता है मुखिया या लीडर। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत अन्य सुपरस्टार्स जैसे कमल हासन, आमिर खान और ऋतिक रोशन की तरह बचपन में ही कर दी थी। अजित ने कई फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
अजीत कुमार - फोटो : Social media
अजित 1990 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'एन विदु एन कानावर' के एक गीत में दिखाई दिए थे, जिसमें वो एक स्कूल छात्र की छोटी सी भूमिका में थे। बता दें कि लोगों को लगता है कि अजित की पहली फिल्म 1993 में रिलीज हुई 'अमरावती' है, लेकिन उनकी शुरुआत 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेमा पुष्पकम' नाम की तेलुगु पिक्चर से हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक की शूटिंग के दौरान मौत हो गई थी। 'प्रेमा पुष्पकम' तेलुगु में अजित की एकमात्र फिल्म थी।

4 of 8
अजित कुमार - फोटो : Social media
अजित के साथ एक और दिलचस्प किस्सा जुड़ा है। उनकी दो फिल्मों को किसी दूसरे सुपरस्टार ने डब किया था। और वो कोई नहीं बल्कि विक्रम थे। हालांकि विक्रम उस समय स्ट्रगल कर रहे थे। उन्होंने अजित की फिल्म 'अमरावती' और 'पसमलारगल' में डबिंग की थी। इसके बाद दोनों ने 'उल्लासम' नाम की फिल्म में साथ काम भी किया था।
विज्ञापन

5 of 8
अजित कुमार, विजय - फोटो : Social media
फिल्म 'राजाविन परवैयले' में अजित और अभिनेता विजय साथ में नजर आए थे। हालांकि, इस मूवी में थाला छोटी भूमिका में थे। उन्होंने विजय के दोस्त की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो वसंत के 'नेर्रुकु नेर' में फिर से साथ काम करते दिखे। विजय 18 दिनों की शूटिंग भी कर चुके थे, लेकिन तारीख की समस्या के कारण अजित इस फिल्म से बाहर हो गए। उनकी जगह सूर्या ने काम किया।
विज्ञापन

6 of 8
शाहरुख खान, अजित कुमार - फोटो : Social media
बता दें कि चेन्नई में एक कार्यक्रम में शाहरुख खान ने अजित के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि उनके सह कलाकार कितने बड़े सुपरस्टार हैं। शूटिंग के दौरान अजित काफी सिंपल रहते थे। मालूम हो कि दोनों सुपरस्टार्स ने फिल्म 'अशोका' में साथ काम किया था। अजित ने अशोका के सौतेले छोटे भाई का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

7 of 8
अजित कुमार, शालिनी - फोटो : Social media
अजित कुमार ने फिल्म 'अमरकमल' की सह कलाकार शालिनी से 24 अप्रैल साल 2000 में शादी की थी। शालिनी भी साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेटे का नाम अद्विक है तो बेटी का अनुष्का।
विज्ञापन

8 of 8
अजित कुमार - फोटो : Social media

बता दें कि स्कूल छोड़ने के बाद अजित कुमार ने कार रेसिंग में अपना करियर बना लिया था। वे साल 2004 में ब्रिटेन में आयोजित हुई फॉर्म्यूला सीजन 3 में बतौर फॉर्म्यूला 2 रेसर भाग ले चुके हैं। इस रेस में अजित ने तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया था। अभिनय और कार रेसिंग के अलावा वह एक ट्रेंड पायलट भी हैं, जो फाइटर जेट तक चला सकते हैं। अजीत अपने घर में प्लेन के मॉडल खुद बनाते हैं। अजित को बाइक का बड़ा शौक है। कई कलेक्शन के मालिक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें