'मोना डार्लिंग.............' डायलॉग सुनते ही बॉलीवुड के एक ऐसे दमदार विलेन का चेहरा आंखों के सामने घूमता है, जिसने अपने अभिनय के दम पर वर्षों तक इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा कर रखा था। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के अपने समय के सबसे स्टाइलिश और प्रभावशाली विलेन अजीत खान की। मोना डार्लिंग के साथ-साथ उनका डायलॉग 'सारा शहर मुझे लॉयन के नाम से जानता है...' भी बहुत मशहूर हुआ था। अक्सर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें लॉयन कहकर पुकारते थे। हमेशा अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले अजीत खान का जन्म 27 जनवरी 1922 में हुआ था और अभिनेता ने 22 अक्टूबर 1998 में हैदराबाद में अंतिम सांस ली, जिसके मुताबिक आज उनकी पुण्यतिथि है।