अजीत खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अजीत ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें से ज्यादातर किरदार विलेन के ही थे। अजीत को असली पहचान साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म कालीचरण से मिली। इस फिल्म में उनका डायलॉग ‘सारा शहर मुझे लॉयन के नाम से जानता है और, इस शहर में मेरी हैसियत वही है, जो जंगल में शेर की होती है।' ने हिंदी सिनेमा का 'लॉयन' बना दिया।