फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: इस एक्स कंटेस्टेंट के ट्वीट की अचानक होने लगी चर्चा, लिखा- गोलियां लाख चला लो साहेब...

Fri, 07 Feb 2020 05:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ajaz Khan's Post - फोटो : Twitter
विवादित एक्टर और बिग बॉस फेम एजाज खान सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर एजाज खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। कई बार उनके बयान विवादित भी होते हैं जिसके चलते वो जेल की हवा भी खा चुके हैं। अब एजाज ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
Ajaz Khan - फोटो : Social Media
एजाज खान अपने ट्वीटर हैंडल जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक शख्स बेड पर बैठ हुआ है। उसने सिर पर टोपी पहन रखी है। उसके हाथ में एक किताब भी है। तस्वीर में एक और शख्स है जो जमीन पर मंदिर के सामने बैठा हुआ है। देखने से लग रहा कि वो पूजा करने की तैयारी कर रहा है। ये तस्वीर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। 
विज्ञापन

3 of 4
Ajaz Khan - फोटो : twitter
एजाज खान ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा, 'गोलियां लाख चला लो साहेब, रास्ता प्यार से ही निकलेगा।' एजाज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
एजाज खान, आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media
बीते दिनों एजाज खान ने पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा के साथ एक वीडियो शूट किया था। इस वीडियो में एजाज ने कहा, 'घोड़ों को नहीं मिलती घास और गधे खा रहे थे च्यवनप्राश, मतलब बताओ। पारस रात भर रोएगा, जिंदगी भर रोएगा। मतलब इतनी खूबसूरत लड़की इसे कैसे मिल गई थी, तुम सिर्फ माहिरा को डिजर्व करते हो।' ये वीडियो अपलोड होते ही खूब वायरल हो गया।

Bigg Boss13: फिनाले से पहले घरवालों को लगेगा डबल एविक्शन का झटका! इन दो कंटेस्टेंट पर लटकी है तलवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें