फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद बोले एजाज खान- ‘मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिलीं’

Wed, 31 Mar 2021 11:34 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान - फोटो : एएनआई
अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही उन्हें ड्रग्स केस में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। एनसीबी ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद एजाज खान ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

2 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan
मुंबई की एक अदालत में रिमांड की मांग के लिए पेश करने से पहले एनसीबी एजाज खान को मेडिकल चेकअप के लिए ले गई। इसी दौरान पत्रकारों से एजाज ने कहा कि 'मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था। तनाव से गुजरने के चलते वह इन दवाओं का इस्तेमाल करती रही हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan
एजाज खान ने कहा कि ना तो उनके घर से कुछ मिला है और ना ही एयरपोर्ट से कुछ मिला। बीते कुछ महीनों में एनसीबी ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई बड़े नामों पर शिकंजा कसती दिखी है। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से यह जांच जारी है।

4 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan
क्या है पूरा मामला
ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। जब एजाज खान राजस्थान से मुंबई लौटे, इसके बाद ही एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने मंगलवार को एजाज के अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापामारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
ड्रग्स सप्लायर शादाब को किया था गिरफ्तार
पिछले दिनों एनसीबी ने मुंबई के बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार किया था। सिर्फ यही नहीं उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई थी। शादाब बटाटा पर बॉलीवुड के सितारों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि फारूख पहले आलू बेचता था और उस दौरान वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के संपर्क में आया और आज की तारीख में वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है। अब उसके ड्रग्स का कारोबार उसके बेटों ने संभाल लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें