फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 Box Office Day 15: गुरुवार को भी ‘रेड 2’ ने बटोर लिए करोड़ों रुपये, जानिए 15वें दिन हुई कितनी कमाई

Thu, 15 May 2025 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Raid 2 Box Office Collection Day 15: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज के दिन से लेकर अब तक करोड़ों रुपये में ही कमाई कर रही है। आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में 15 दिन हो चुके हैं। कुछ ही दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर सकती है। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ दर्शकों को भा गई है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा पहले ही बन चुकी है, अब 150 करोड़ रुपये कमाने की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म ने आज यानी 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की? जानिए।  

 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'रेड 2' का एक सीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

15वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म  'रेड 2' ने 15वें दिन लगभग 2.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 14वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड भी दूर नहीं है तो इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

3 of 5
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की फिल्म का कुल कलेक्शन 
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 135.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। अपने बजट से अधिक यह फिल्म कमाई कर चुकी है, इसका बजट लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इसी रफ्तार से यह फिल्म कमाई करती रही तो 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही छू लेगी। 

4 of 5
फिल्म 'रेड 2' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नई फिल्मों की रिलीज में देरी 
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का कलेक्शन इसलिए भी अच्छा है क्योंकि अभी इसके सामने ‘द भूतनी’ और ‘केसरी 2’ जैसी फिल्में खड़ी हैं, इनका कलेक्शन इस वक्त लाखों में सिमटने लगा है। साथ ही नई फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई है। जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी लेकिन इसका जॉनर कॉमेडी है। वहीं अजय देवगन की फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा है। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म की ऑडियंस शायद कहीं नहीं जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड 2 में रितेश देशमुख - फोटो : वीडियो ग्रैब
‘रेड 2’ में इन कलाकारों की चर्चा 
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अभिनय की चर्चा तो है, साथ ही रितेश देशमुख की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है। इस फिल्म में  सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल और वाणी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें