फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन और यशराज फिल्म्स की यह फिल्म लेगी फ्रेंचाइजी का रूप, मोटा खर्चा करने की तैयारी

Fri, 21 Aug 2020 06:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते ही पता चला है कि अभिनेता अजय देवगन यशराज फिल्म्स से अपना पुराना मनमुटाव भुलाकर साथ मिलकर एक फिल्म पर काम करने वाले हैं। लेकिन यह फिल्म क्या होगी? इस पर अभी कोई जानकारी नहीं थी? सूत्रों के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार अजय देवगन की यह फिल्म एक सुपर हीरो फिल्म होने वाली है। स्टूडियो ने इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी की है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी बल्कि निर्माता आदित्य चोपड़ा इसे एक फिल्म सीरीज बनाने की फिराक में है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : ADF
अजय देवगन की इस फिल्म के साथ शिव रवैल निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। उनके लिए बहुत ही उत्साहित करने वाली बात है कि उनकी पहली ही फिल्म एक सुपर हीरो फिल्म होने वाली है। निर्माता इस फिल्म की तैयारियों मैं पिछले कई महीनों से लगे हुए हैं। इस फिल्म पर वह मोटा खर्चा भी करेंगे और इसे बड़े पैमाने पर रिलीज भी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
यश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन के नाम की तो खबरें आ गई हैं लेकिन उनके साथ इस फिल्म का हिस्सा और कौन से कलाकार रहेंगे? इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्टूडियो की तरफ से कुछ बड़े कलाकारों के साथ कुछ बड़ी फिल्मों की घोषणा होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से इसकी योजना पर पानी फिर गया।

4 of 5
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
अब इन सभी बड़ी फिल्मों की घोषणा सितंबर में यशराज फिल्म्स के संस्थापक यश चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर की जा सकती है। चर्चा तो यही है कि अजय की यह फिल्म भी इन सभी फिल्मों में से एक रहेगी। हालांकि, इन सभी जानकारियों की अभी आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'एवेंजर्स' ने जब से भारतीय दर्शकों के बीच में भारी नाम कमाया है तब से हिंदी सिनेमा में भी सुपरहीरो फिल्में बनाने की होड़ सी लग गई है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अयान मुखर्जी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन आदि को लेकर एक सुपर हीरो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बना रहे हैं। उधर ऋतिक रोशन की 'कृष' फ्रेंचाइजी तो पहले से ही सुपरहिट हो चुकी है। इसके अलावा खबर है कि अली अब्बास जफर भी अभिनेत्री कटरीना कैफ को लेकर एक सुपर हीरो फिल्म की रचना करने वाले हैं।

पढ़ें: अभिनेता गौरव चोपड़ा की मां का हुआ निधन, लंबे समय से कैंसर से लड़ रहीं थीं जंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें