फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के जन्मदिन पर आरआरआर का मोशन पोस्टर रिलीज होगा, मेकर्स देंगे अभिनेता को तोहफा

Tue, 30 Mar 2021 02:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' से आलिया भट्ट, एनटीआर जूनियर और रामचरण का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। वहीं अब दो अप्रैल यानी की अजय देवगन के जन्मदिन पर अभिनेता का फर्स्ट लुक सामने आने वाला है। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। मालूम हो कि इस फिल्म में अजय देवगन एक बेहद अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने लिखा, इस फिल्म का हिस्सा बनना शानदार अनुभव रहा। राजामौली ने जिस तरह से मेरे किरदार को डिजाइन किया है, मैं लोगों को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता...।' बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का दो अप्रैल को जन्मदिन होता है। 

विज्ञापन

3 of 5
आरआरआर
इस फिल्म में राम चरण और अजय देवगन के अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स ने आलिया भट्ट के जन्मदिन यानी 15 मार्च को उनके किरदार 'सीता' को फैंस के बीच पेश किया था। 

4 of 5
राम चरण - फोटो : ट्विटर

जबकि 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को रिवील किया गया था। मूल रूप से तेलुगु में बन रही आरआरआर हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो ऐसे गुमनाम हीरो की कहानी है, जिन्होंने पहले नवाब और फिर ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी। इन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अल्लूरी सीता रामराजू और कोमाराम भीम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Social media
फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग करते हुए राजामौली को काफी समय बीत चुका है और कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि अब वह फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट करने जा रहे हैं। फिल्म इतिहास पर आधारित है इसलिए स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का भारी काम होगा। यह फिल्म काफी बड़े बजट की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें