फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में सबसे तेज शतक जमाने वाले 'संजू' की नजरें अब इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड पर

Tue, 03 Jul 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sanju
'संजू' साल की सबसे ज्यादा तेजी से कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने महज चार दिनों में 147.06 करोड़ का आंकडा़ पार कर लिया है। इसके साथ ही 10 रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अगर 'संजू' की कमाई के आंकड़े की रफ्तार ऐसी ही रही तो रणबीर कपूर की फिल्म तेजी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। तो चलिए आपको 5 ऐसी फिल्में बताते हैं जिनके रिकॉर्ड 'संजू' आने वाले वक्त में तोड़ सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
race 3
रेस 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हुई थी। इस फिल्म ने 4 दिनों में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन रिलीज के 5वें दिन ही 'रेस 3' ढेर हो गई थी। इस फिल्म ने रिलीज के 5वेें दिन 8-9 करोड़ रुपये कमाए थे। 'रेस 3' का बजट 150 था। फिल्म की धीमी रफ्तार से कमाई अब भी जारी है। 'रेस 3' रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके है और यह अब तक यह केवल 242.70 करोड़ ही कमा पाई है। इससे इतना तो तय है रणबीर की 'संजू' रेस के रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
veere di wedding
वीरे दी वेडिंग
चार सहेलियों की कहानी से सजी 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज काफी रहा। यह फिल्म लगातार तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जमाने में कामयाब रही थी। हालांकि सलमान की 'रेस 3' के रिलीज होने के बाद इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी।पांचवे दिन 'वीरे दी वेडिंग' का कलेक्शन महज 5.47 करोड़ रहा। फिल्म रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और अब तक इसका कुल कलेक्शन 137.41 करोड़ है। 

4 of 6
raazi
राजी 
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' का बॉक्स ऑफिस पर पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन शानदार कलेक्शन रहा। हालांकि पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस फिल्म ने 5वें दिन 6.10 करोड़ की कमाई कर पाई थी। 'राजी' फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब तक का कुल कलेक्शन 193.58 रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि रणबीर कपूर की 'संजू' तेजी से 200 करोड़ कमाकर इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Film Raid
रेड 
फिल्म 'रेड' में अजय देवगन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। यह फिल्म 16 मार्च को रिलीज हुई थी। महज 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके 'रेड' ने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ कमा लिए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 142.81 करोड़ रहा। इस फिल्म के रिकॉर्ड को 'संजू' फिल्म ने अपने चौथे दिन के कलेक्शन से ही तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baaghi 2
बागी 2
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बनाए थे। पहले ही दिन 'बागी 2' ने साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पद्मावत' को टक्कर देते हुए 25 करोड़ की शानदार कमाई की थी।। चौथे दिन फिल्म ने 'पैडमैन' का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पांचवें दिन 'बागी 2' ने अजय देवगन की फिल्म रेड को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त 95.80 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म के रिकॉर्ड को रणबीर कपूर की 'संजू' ने तीसरे दिन ही तोड़ दिया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 253.18 करोड़ है जिसे रणबीर की संजू तोड़ने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें