स्टार बेटियां सारा अली खान, सुहाना खान, अनन्या पांडेय, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर जब भी मीडिया के सामने आती हैं, ग्लैमरस अवतार में दिखती हैं। फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी है। मगर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा लाइमलाइट, ट्रेंड और ग्लैमर की चकाचौंध से कोसों दूर हैं।