फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: जारी हुआ ‘दृश्यम 2’ का रीकॉल टीजर, सलगांवकर परिवार ने दिलाई स्वामी चिन्मयानंद के सत्संग की याद

Thu, 29 Sep 2022 12:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था।
विज्ञापन
1 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के उत्सुकता को कम करते हुए फिल्म का रीकॉल टीजर जारी कर दिया है। फिल्म के सीक्वल के लिए बेताब दर्शकों के लिए बीते दिन अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज की जानकारी दी थी। 


 

विज्ञापन

2 of 4
दृश्यम फिल्म - फोटो : फिल्म पोस्टर

फिल्म के इस रीकॉल टीजर को अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको? या याद दिलाए? 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में 18 नवंबर, 2022 को। सामने आए टीजर में दर्शकों को फिल्म के पहले भाग की झलकियां देखने को मिली। 

Koffee With Karan 7: क्या रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा? करण जौहर ने किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : Instagram

इससे पहले एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर के साथ ही लोगों को फिर से फैंस को टीजर रिलीज की डेट याद दिलाई थी। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, जो दिख रहा है वो हुआ नहीं, जो हुआ है वो किसी को पता नहीं! इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 12 बजे रिलीज होगा फिल्म का टीजर। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 


Throwback Thursday: जब राकेश रोशन ने पहली बार उठाया था ऋतिक पर हाथ, दोस्तों के सामने ही कर दी थी पिटाई

 

विज्ञापन

4 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग साल  2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। पहले भाग फिल्म में अजय के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं। कम लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था। 

Chup Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘चुप’ हुई सनी की फिल्म की दहाड़, छठे दिन हुआ महज इतना कारोबार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें