फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई

Mon, 03 Feb 2020 03:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तानाजी - फोटो : Twitter
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रिलीज से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। रिलीज के 24वें दिन अजय की फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है। तानाजी 2020 की पहली 250 करोड़ी फिल्म है।
विज्ञापन

2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तानाजी ने शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शन में छुट्टी का फायदा देने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाए। इस तरह 24 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 251.40 करोड़ हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तानाजी हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। जिस तरह दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिल रहा है उससे तो यही लग रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी। फिल्म का कलेक्शन महाराष्ट्र से ज्यादा हो रहा है।

4 of 5
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai
'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanhaji - फोटो : Twitter
तानाजी द अनसंग वॉरियर एक पीरियड ड्रामा है। इसमें अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन तानाजी बने हैं। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाया है। हालांकि रिलीज के बाद सैफ ने उनके किरदार को लेकर कहा था कि इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद सैफ अली खान को ट्रोल किया गया था।
 

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, पोस्ट में लिखा- 'मैं सिर्फ 25 साल का था जब आपको खोया'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें