फिल्म 'रेड' में अजय देवगन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। यह फिल्म 16 मार्च को रिलीज हुई थी। इतने कम दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके 'रेड' वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Ajay Devgn
टाइगर और दिशा पाटनी स्टारर बागी 2 फिल्म ने सुपरस्टार अजय देवगन की 'रेड' के कलेक्शन पर असर डाला है। बावजूद इसके फिल्म धीमी रफ्तार से 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Ajay Devgn
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक अभी तक 'रेड' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 98 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है तो वहीं विदेश में इस फिल्म का कारोबार 23 करोड़ रहा। ऐसे में कुल मिलाकर इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए है।
4 of 5
ajay devgn
यह फिल्म 1980 में हुई इनकम टैक्स की असली घटना पर आधारित है। इस फिल्म को देखकर हर कोई अजय देवगन की तारीफ करते नहीं थक रहा। वहीं इलियाना की बात की जाए तो भले ही फिल्म में उनका रोल ज्यादा न हो लेकिन धाक जमाने में कामयाब रहीं।
आपको बता दें, 'रेड' फिल्म साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म है। 'रेड' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 10.04 करोड़ कमाए। शनिवार को इसने 13.86 करोड़ और रविवार को 17.11 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।