फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजामौली ने 'ब्रेक टाइम' में बनाई थी ये फिल्म, रीमेक से अजय देवगन ने दी शाहरुख को टक्कर!

Tue, 05 Sep 2017 08:36 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
File Pic
आपने हिंदी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' देखी ही होगी। ये फिल्म अजय देवगन ने बनाई थी। और तो और, अजय देवगन इस फिल्म के दम पर शाहरुख खान से भिड़ गए थे। जी हां, एक ही दिन रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान'। दोनों ही फिल्मों ने बेहतर प्रदर्शन किया और दोनों ही फिल्में हिट साबित हुई। पर क्या आप जानते हैं कि 'सन ऑफ सरदार' जिस फिल्म की रीमेक थे, उसे 'बाहुबली' बनाने वाले एस एस राजामौली ने सिर्फ छुट्टियां बिताने के लिए बना दी थी। राजामौली ने कई साल पहले खुद इस बेहद दिलचस्प वाकये का जिक्र किया था....
विज्ञापन

2 of 6
File Pic
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरकार' जिस फिल्म की रीमेक थे, उस तेलुगु फिल्म का नाम 'मर्यादा रामन्ना' था। दरअसल, 'मर्यादा रामन्ना' से पहले एस एस राजामौली ने अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'मगधीरा' बनाई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने छुट्टी के समय 'मर्यादा रामन्ना' की योजना बनाई। राजामौली ने ऐसी फिल्म बनाने की सोची, जो उन्हें बेहद परेशान न करे। कम बजट में भी बन जाए और ज्यादा समय भी न लगे। ऐसी ही प्लानिंग के साथ उन्होंने कॉमेडियन सुनील को लीड रोल में ले लिया। ये फिल्म 2010 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। आगे की स्लाइड में जानें, 'मर्यादा रामन्ना' के कितने रीमेड बनें और इस फिल्म ने कितने अवॉर्ड्स झटके, साथ ही इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में भी आप जान सकते हैं...

अब चौथी फिल्म बनाएंगे राजामौली-प्रभास, 'बाहुबली' से भी पहले ये फिल्म हुई थी सुपरहिट
विज्ञापन

3 of 6
File Pic
'मर्यादा रामन्ना' 23 जुलाई 2010 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुनील के साथ सलोनी असवानी लीडिंग रोल में थी। वही रोल, जो सोनाक्षी सिन्हा ने 'सन ऑफ सरदार' में किया। इस फिल्म में लीडिंग विलेन की भूमिका में वी. नागिनीडू थे। 'सन ऑफ सरदार' में नागिनीडू का रोल संजय दत्त ने किया। 'मर्यादा रामन्ना' में ब्रह्माजी ने जो किरदार अदा किया, शराबी कजिन का वो किरदार 'सन ऑफ सरदार' में मुकुल देव ने निभाया। आगे की स्लाइड में जानें, और भी दिलचस्प बातों के बारे में...

4 of 6
File Pic
'मर्यादा रामन्ना' फिल्म कम से कम 5 भाषाओं में रीमेड हुई। इस तरह से 'मर्यादा रामन्ना' अकेले तेलुगु में न रहकर कुल 6 भाषाओं में बनी। इसे हिंदी में 'सन ऑफ सरदार' नाम से बनाया गया, जिसमें अजय देवगन ने लीडिंग रोल किया। इस फिल्म ने सवा सौ करोड़ से अधिक की कमाई की। तमिल भाषा में ये फिल्म 'वल्लावनुक्कू पुल्लुम आयुधम' नाम से बनाया गया। इस फिल्म में कॉमेडियन संथानम ने लीडिंग रोल किया। ये फिल्म भी सुपरडुपर हिट साबित हुई। मलयालम में ये फिल्म 'इवान मर्यादारमन' नाम से रीमेड की गई। इस फिल्म में एक्टर दिलीप(मौजूदा समय में जेल में बंद) ने लीडिंग रोल निभाया। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
File Pic
'मर्यादा रामन्ना' की सफलता यहीं नहीं रुकी। इसे कन्नड भाषा में 'मर्यादे रामन्ने' नाम से बनाया गया। इस फिल्म में कॉमेडियन कोमल ने लीडिंग रोल निभाया। यही नहीं, ये फिल्म बंगाली में भी रीमेड हुई। बंगाली में इसे 'फांदे पोरिया बोगा कांदे रे' नाम से बनाया गया। इस फिल्म में सोहम चक्रबर्ती लीडिंग रोल में दिखे। ये सभी फिल्में सुपरहिट रही। आगे की स्लाइड में जानें, 'मर्यादा रामन्ना' को मिले अवॉर्ड्स के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
File Pic
'मर्यादा रामन्ना' को तेलुगु इंडस्ट्री के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 4 'नंदी अवॉर्ड' मिले। स्पेशल जूरी अवॉर्ड सुनील को मिला तो बेस्ड पॉपुलर फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी 'मर्यादा रामन्ना' को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें