फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी उम्र की एक्ट्रेस को 'दे दे प्यार दे' कहने वाले अजय देवगन ने इंटरव्यू में खोले फिल्म के सीक्रेट

Fri, 17 May 2019 11:05 AM IST
अरविंद अरविंद अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
de de pyaar de - फोटो : social media

फिल्म 'टोटल धमाल' में डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करके गुड्डू इस बार आशीष बनकर लौट आया है। अब वह कह रहा है, दे दे प्यार दे। आज रिलीज हो रही फिल्म दे दे प्यार दे में आशीष बने अजय देवगन से एक खास मुलाकात।

विज्ञापन

2 of 9
De De Pyar De - फोटो : Amar Ujala

28 साल से एक्शन और 22 साल से कॉमेडी, फिर भी आप पर एक्शन हीरो की इमेज कुछ ज्यादा मजबूती से चिपकी दिखती है, इसकी कोई तो वजह होगी?

मुझे लगता है, ये एक्शन हीरो वाला तमगा लोगों का ईजाद किया हुआ है। मैने तो कभी सोचा ही नहीं कि किसी किरदार को कैसे करूंगा। मैं बहुत ज्यादा मेथड एक्टिंग में विश्वास नहीं रखता और ना ही मैं कर सकता हूं। ऐसा नहीं कि मैं उस तरीके को गलत कह रहा हूं, लेकिन सबका अपना अलग तरीका होता है। मुझे लगता है जब मैं मेथड एक्टिंग करता हूं, तो बहुत ही ज्यादा मैकेनिकल हो जाता हूं।' 
 

विज्ञापन

3 of 9
De De Pyaar De - फोटो : social media

तो कभी ऐसा भी लगा कि नहीं ये किरदार बिल्कुल वैसा है, जैसा मैं चाहता हूं?

किसी कलाकार के लिए ऐसा कुछ नहीं होता। कोई रोल आसान या कोई मुश्किल हो ऐसा भी नहीं है। अगर कोई ऐसा कहता है तो फिर वह कलाकार ही नहीं है। जब आप किरदार के बारे में इस तरह सोचने लगते हैं तो फिर आप कलाकार नहीं रह जाते। ऐसा कोई भी किरदार नहीं है जो एक अच्छा कलाकार न कर पाए।

 

4 of 9
Rakul Preet Singh - फोटो : Amar Ujala

आप 50 के हो चुके हैं और फिल्म दे दे प्यार दे में आपकी हीरोइन रकुलप्रीत सिर्फ 28 की हैं। क्या कहेंगे पीढ़ियों के अंतर वाले इस प्यार के बारे में?

फिल्म में तब्बू भी हैं। तब्बू के साथ तो मैंने काफी फिल्मों में काम किया है। वह बहुत ही सुलझी हुई कलाकार हैं। रही बात रकुल की तो उसकी सिनेमा की समझदारी बहुत अच्छी है। उसे सब पहले से पता होता है फिर भी कुछ नया मिले तो वह सीखने से चूकती नहीं हैं। रही बात हमारे किरदारों के बीच प्यार की तो ये हमारे बीच की एक दिलचस्प और मनोरंजक कहानी है। मुझे पूरा यकीन है कि गर्मियों की छुट्टियों में एक मस्ती भरी फिल्म देखने की चाहत रखने वाले लोगों को ये रिश्ता जरूर पसंद आएगा।

विज्ञापन

5 of 9
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, सुना है आपके घर में मामला थोड़ा ज्यादा टाइट रहता है। किसकी तरफ से सबसे पहले रिएक्शन आता है?

हमारा घर फिल्म समीक्षकों की बस्ती है। कुछ अच्छा लगे तो आराम से बोलते हैं लेकिन कुछ पसंद न आए तो तुरंत रिएक्शन आता है। बच्चों का भी और काजोल का भी। 
 

विज्ञापन

6 of 9
ajay devgan

और, शरारत तो अब कम हो गई होगी, दो बच्चों का पिता बनने के बाद?

अब मैं इतना शरारती भी नहीं हूं। होता क्या है जब हम शूट पर बाहर होते हैं तो दो तीन महीने के लिए तो हंसी मजाक न करें तो बोरियत होती है। दफ्तर में भी तो हम लोग करते ही हैं हंसी मजाक। मेरा मानना यही है कि अपने वर्कप्लेस पर सबके चेहरे पर मुस्कान बनाकर रखनी चाहिए। आपका कहना सही है कि पहले मैं वाकई बहुत शरारती था। अब बदल चुका हूं। बस थोड़ा बहुत हल्का फुल्का प्रैंक कर लेता हूं।
 

विज्ञापन

7 of 9
ajay devgan

दे दे प्यार दे में रकुल के बाद आप सीधे काजोल के साथ दिखेंगे फिल्म तानाजी में। कई साल बाद आप दोनों होंगे एक साथ कैमरे के सामने और साथ में सैफ भी हैं?

मेरा और काजोल का तो ऐसा है कि सेट पर लगता ही नहीं कि हम काम कर रहे हैं। सैफ के साथ काम करते जरूर लगा कि हमने ओंकारा के 14 साल बाद तक साथ काम क्यों नहीं किया। कच्चे धागे के समय से ही हम एक दूसरे के साथ काम करना पसंद करते रहे हैं। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।
 

8 of 9
ajay devgan in manali

भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ बताएं हमारे पाठकों को?

फुटबॉल कोच पर बन रही फिल्म की शूटिंग संभवत: जुलाई में शुरू हो जाएगी। गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म की पटकथा पर काम जारी है। इसके अलावा मैं खुद भी एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। इसे अगले साल डायरेक्ट करने की मेरी प्लानिंग है।

 

 

विज्ञापन

9 of 9
de de pyaar de - फोटो : social media
दे दे प्यार दे के निर्देशक अकीव के बारे में

“मुझे लगता है कि अकीव बहुत सही निर्देशक हैं। वह कई सालों से फिल्म एडिटर रह चुके हैं। एक एडिटर का अपना एक अनुभव होता है। उनके साथ काम करना काफी आसान रहा है। उनको कॉमिक टाइमिंग का पूरा ज्ञान है। साथ ही साथ जो वह चाहते थे, उन्होंने वह निकाल भी लिया।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें