'रेड' जैसी हिट फिल्म देने के बाद अब अजय देवगन 'टोटल धमाल' में नजर आएंगे । फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है । इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी होंगे । अजय देवगन ने हाल ही में अपने बेटे युग का एक वीडियो शेयर किया ।
अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के फिटनेस चैलेंज 'हम फिट तो इंडिया फीट' को स्वीकार करते हुए अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है ।
वीडियो में 8 साल के युग तरह-तरह के स्टंट करते नजर आ रहे हैं । ये वीडियो देख बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाएंगे । युग जिम में पसीना बहा रहे हैं । साथ ही जिमनास्टिक मूव्स करते भी नजर आएंगे ।
अजय देवगन ने युग का यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘युग देवगन पूरे यंग इंडिया को ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ फिटनेस चैलेंज के लिए चैलेंज कर रहा है।’
इस वीडियो को महज आधे घंटे में 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है । काजोल ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर री-पोस्ट किया है। अजय और काजोल की एक बेटी न्यासा भी है ।