फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर बनने से पहले रेखा को निर्देशित कर चुके थे अजय देवगन, अमर उजाला को सुनाई ये EXCLUSIVE कहानी

Mon, 20 Jan 2020 05:09 AM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
फिल्म हिंदुस्तान की कसम से शुरू हुआ देवगन फिल्म्स का सिलसिला अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनी तानाजी द अनसंग वॉरियर तक एक नए मुकाम पर आ पहुंचा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अजय देवगन ने इस दौरान अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए दो फिल्में निर्देशित कीं। लेकिन, कम लोगों को ही पता होगा कि अपने करियर में अजय देवगन ने सबसे पहले जिस कलाकार को निर्देशित किया वह कोई और नहीं बल्कि अपने जमाने की सुपरस्टार रेखा थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म फूल और कांटे से अभिनेता बने अजय देवगन की नई फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर उनके करियर की सौंवी फिल्म है। अजय ने पिता वीरू देवगन के साथ 21 साल पहले अपने प्रोडक्शन हाउस की नींव डाली जिसका नाम रखा गया, देवगन फिल्म्स। यही देवगन फिल्म्स आगे चलकर अजय देवगन फिल्म्स बनी और अजय के होम प्रोडक्शन में अब तक 17 फिल्में बन चुकी हैं। अजय ने निर्देशन की शुरुआत 12 साल पहले रिलीज हुई फिल्म यू मी और हम से की थी और अजय के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म रही शिवाय जो साल 2016 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
अमर उजाला की टीम के साथ अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन इन दो फिल्मों के निर्देशन से पहले भी सेट पर बतौर निर्देशक हाथ आजमा चुके हैं। और, ये मौका उनके करियर में बतौर अभिनेता अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे में डेब्यू करने के बाद ही आया। अमर उजाला से एक्सक्लूसिव मुलाकात में अजय बताते हैं, “मेरे पिता उन दिनों कई फिल्मों में एक साथ स्टंट निर्देशन कर रहे थे तो एक बार वह किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और उसी दिन रेखा जी की फिल्म मैडम एक्स का एक महत्वपूर्ण दृश्य भी फिल्माया जाना था। फिल्म में उनका डबल रोल था और इस सीन में दोनों किरदारों को परदे पर लड़ाई करते हुए दिखना था। इस सीन के निर्देशन की जिम्मेदारी मेरे पास आई।”
विज्ञापन

4 of 4
rekha - फोटो : Social Media
मैडम एक्स साल 1994 में रिलीज हुई एक चर्चित फिल्म है। फिल्म में रेखा का डबल रोल है। एक किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन का है और दूसरा एक साधारण लड़की का जिसे एक पुलिस इंस्पेक्टर नकली डॉन बनाकर पेश कर देता है। बहुत कुछ अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की कहानी से मिलती जुलती इस फिल्म के लिए रेखा ने स्टंट सीखने की खातिर बहुत मेहनत की थी। फिल्म के निर्देशक थे, दीपक शिवदासानी जिनके साथ अजय देवगन ने साल 2001 में ये रास्ते हैं प्यार के नाम की फिल्म की और इस फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म मैडम एक्स के क्रेडिट में अजय देवगन का नाम सहायक निर्देशक के तौर पर शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें