अजय देवगन बॉलीवुड का ऐसा सितारा है जिसे हर कोई पसंद करता है। करीब दो दशकों के फिल्मी सफर में अजय ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। फिल्म 'विजयपथ' में निभाए गए अजय देवगन के रोल को लोग आज भी याद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'रेड' फिल्म के एक्टर अजय देवगन ने निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Rani Mukerji
फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में बिजी रानी मुखर्जी ने हाल में कई सारे स्टार्स से मुलाकात की और उनसे जिंदगी के उस पल के बारे में पूछा जो मुश्किल भरा था। शाहरुख खान, कटरीना कैफ जैसे कई बड़े स्टार्स ने जिंदगी के वह राज बताए जो अब तक लोगों से अंजान थे। इस बीच अजय देवगन ने भी जिंदगी के उस राज का खुलासा किया जिसे कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
3 of 5
Ajay
अजय देवगन ने बताया, जब मैं अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहा था इंडस्ट्री के बहुत से लोगों का यह मानना था कि यह लड़का एक आम इंसान की तरह दिखता है। इसमें हीरो बनने जैसी कोई बात नहीं है और यह कभी होरो नहीं बन सकता।
4 of 5
Ajay
अजय देवगन ने बताया, मैंने सभी की बातें सुनी लेकिन खुद पर कभी इन बातों को हावी नहीं होने दिया। अजय देवगन ने लोगों से अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाने की रिकवेस्ट की। आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
वहीं बात करें रानी मुखर्जी की 'हिचकी' की तो यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह बॉलीवुड स्टार्स से मिलकर उनकी जिंदगी की मुश्किल परिस्थिति को जानने की कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म वह एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसमें उन्हें बार-बार हिचकी आती है।