फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट सीरीज से कटा संजय दत्त का पत्ता, अब 'सिंघम' बड़े परदे पर करेंगे 'टोटल धमाल'

Wed, 16 Jan 2019 05:42 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें इंद्र कुमार अपनी धमाल फ्रैंचाइजी की तीसरी कॉमेडी एडवेंचर फिल्म टोटल धमाल से दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल ही में इंद्र कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : self
फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और पिटोबाश जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें अजय देवगन से पहले धमाल की सीरीज में संजय दत्त मुख्य किरदार निभाते नजर आए थे, इंद्र कुमार के इस इंटरव्यू के बाद लगता है कि संजय का पत्ता धमाल सीरीज से हमेशा के लिए कट गया है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood - फोटो : self
दरअसल इंद्र कुमार का कहना है कि अजय देवगन जैसे कलाकार ने दर्शकों के सामने अलग अलग किरदार पेश किए हैं और दर्शकों ने उनके हर किरदार को सराहा है जो एक बड़ी बात है। इंद्र कुमार ने आगे कहा है कि अजय को बॉलीवुड में करीब 30 साल हो गए हैं और वह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। टोटल धमाल में भी वह अनदेखे अंदाज में नजर आएंगे। 
 

4 of 5
indra kumar - फोटो : file photo
इंद्र का कहना है कि अजय फिल्म की आने वाली सीरीज में भी नजर आएंगे। अजय देवगन के सपोर्ट के बिना टोटल धमाल बनती ही नहीं। अजय फिल्म की क्रिएटिव टीम के साथ जुड़े रहे हैं साथ ही उन्होंने इस फिल्म को फाइनेंशियली भी सपोर्ट किया है। वह इस फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्मों के पार्ट में होंगे इसमें कोई शक नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood - फोटो : self
बता दें पहली बार हॉलीवुड की एनिमल एक्ट्रेस क्रिसटल को भी इस फिल्म में काम करने के लिए बॉलीवुड बुलाया गया है। यह फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज, अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठाकरिया, इंद्र कुमार,श्री अधिकारी ब्रदर्स, आनंद पंडित के साथ सह निर्माता के रूप में संगीता और कुमार मंगत पाठक ने किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें