फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 लोगों से पिटते-पिटते बचे थे अजय देवगन, पिता वीरू देवगन ने 200 फाइटर के साथ मिलकर बचाई थी जान

Wed, 29 May 2019 04:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया । वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा बॉलीवुड पहुंचा था । वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे । उनके निधन के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने पुराना वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में अजय देवगन बता रहे हैं कि कैसे पिता वीरू देवगन ने उन्हें 1000 लोगों से बचाया था । 
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter
विडियो में अजय बताते हैं कि उन्हें कई बार पब्लिक में मार पड़ी है। एक बार तो 20-25 लोगों ने मिलकर मारा था। इसके आगे वह साजिद की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि 'क्या तुम्हें याद है वह दिन?'। इसके बाद साजिद बताते हैं कि उस दिन क्या हुआ था । 
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
साजिद कहते हैं, 'अजय की एक सफेद जीप थी जिसमें हम सब घूमते थे। हॉलिडे होटल के करीब एक पतली गली थी वहां हम गए तो जीप के सामने एक बच्चा पतंग के पीछे भागते हुए अचानक सामने आ गया। अजय ने फुल स्पीड में ब्रेक लगाए। गलती अजय की बिल्कुल भी नहीं थी। बच्चे को लगी नहीं लेकिन वह डर गया और रोने लगा।'



 

4 of 5
ajay devgn - फोटो : Twitter
'बच्चा रोने लगा तो आसपास से लोग वहां आ गए। पता नहीं कहां से करीब 1000 लोग वहां इकट्ठा हो गए और हमें घेर लिया। हम सभी डर गए। हम समझाने की कोशिश कर रहे थे कि बच्चा अचानक सामने आया और उसे लगी भी नहीं है। लेकिन वह लोग चिल्लाने लगे कि उतरो-उतरो तुम अमीर लोग गाड़ी तेज चलाते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
'हमें पता नहीं चला और हमारे सिर पर मारना शुरू कर दिया गया। दस मिनट में बात अजय के पिता तक पहुंच गई और वीरू जी वहां पर 150-200 फाइटर्स लेकर आ गए। इसके बाद जो हुआ वो फिल्म के किसी सीन जैसा था । उन्होंने चिल्लाया कि मेरे बेटे को किसने हाथ लगाया । उनके चिल्लाने पर सब चुप हो गए, पूरा एरिया चुप हो गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें